Friday, June 9, 2017

नकली कांग्रेसी किसान

मैं ये मानने के लिए तैयार नही की फसल उगा के देश का पेट भरने वाला असली किसान थाना , पुलिस की गाड़ी और यात्रियों से भरी बस जला सकता है । अगर ऐसा होता तो देश मे सबसे ज़्यादा किसान आत्महत्या कांग्रेसी राज्य कर्नाटक में होती है । कर्नाटक के किसान आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन कोई बस नही जला रहे हैं ।

कांग्रेसी गुंडे किसानों के भेष में MP में जो कर रहे हैं वो उनकी सत्ता के लिए भूख को दिखाता है । कांग्रेसी अपनी सत्ता की भूख को मिटाने के लिए किसानों को भी खा सकते हैं ।कांग्रेस के लिए ना कोई दलित है , ना कोई किसान , ना ही अल्पसंख्यक। कांग्रेस के लिए सब कुछ सत्ता की सीढ़ी है ।

कांग्रेस पूरे देश से खत्म हो रही है ।अगले आम चुनाव 2019 में भी तय है कि कांग्रेस के पास मोदी का कोई जवाब नही है। टुकड़ो में बंटा हुआ विपक्ष जिसके अपने अपने निजी स्वार्थ हैं वो कभी भी मोदी के खिलाफ मजबूत गठबंधन नही बना पायेगा ।

अगले कुछ साल में जनता कांग्रेस को भूल ना जाये ऐसी स्थिति से निपटने के लिए कांग्रेसी कभी आरक्षण , कभी दलित तो कभी नकली मुद्दे को उठा के अपना अस्तित्व बचाने की आखिरी कोशिश कर रहे हैं । मोदी सरकार के खिलाफ ना तो विपक्ष के पास भ्रस्टाचार का मुद्दा है , ना विदेश नीति का और ना ही अर्थव्यवस्था में सुधार का।

राहुल गांधी ऐसे ठूंठ बांस हैं जिनका उपयोग किसी भी मजबूत ढांचे को बनाने के लिए नही किया जा सकता ।